

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। नशा मुक्त भारत के तहत मंगलवार को नगर पालिका परिषद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सभी कर्मचारियों को नशा से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गयी।इस दौरान कर्मचारियों ने नशा से दूर रहने की शपथ ली और नशे के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है जिससे समाज हानिकारक प्रभाव से मुक्त होकर एक स्वस्थ एवं सुखी जीवन जी सकें।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी कर्मचारियों को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के शभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।