

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के मलिकुआ चौराहा से बड़े चौराहा के मध्य मुख्य सड़क पर गड्ढे की शिकायत बीते दिनों भारत उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उसको भरे जाने की मांग की थी। जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी को जल्द समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया था। जिसका समाधान होने पर भारत उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फरीद उर्फ बबलू व राष्ट्रीय महासचिव आतिफ मुबीन उर्फ राका ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान होने पर उनको धन्यवाद दिया है। साथ ही भारत उद्योग व्यापार मंडल ने बताया की हम इसी तरह जनहित के मुद्दो को उठाते हुए सम्बंधित आलाधिकारियों तक पहुंचाते रहेंगे।