
*सहारनपुर*
खबर मुंडन की कलम से उगलता सच
खबर सूत्रों के आधार पर
मंडी पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर के थाना मंडी पुलिस ने एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में गौरव मल्होत्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरव मल्होत्रा ने टिल्लू पंडित पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
*पुलिस ने दिखाई तेजी*
पुलिस ने गौरव मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरव मल्होत्रा नशे की हालत में लोगों से मारपीट करता था और इलाके में आतंक फैलाता था। पुलिस की इस कार्रवाई से लोग संतुष्ट हैं।
गौरव मल्होत्रा को पुलिस ने चालान काटकर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को सजा दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
*रिपोर्टर*
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती