

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। नगर में चातुर्मास रत समाधि सम्राट आचार्य 108 विराग़ सागर जी गुरुदेव की परम शिष्या एवं आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से आर्यिका विदुषी श्री माताजी ससंघ के आशीर्वाद एवं बाल ब्रह्मचारी अन्नू भैया के सानिध्य में अष्टांहिका पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें 9 दिवसीय इंद्रध्वज महा मंडल विधान का आयोजन होगा।
विधान सदर बाजार स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में संपन्न होगा। जैन समाज के अध्यक्ष अभय सोगानी ने बताया कि आज प्रथम दिवस अजित नाथ जिनालय से पार्श्वनाथ जिनालय तक घट यात्रा निकाली गई दीप प्रज्वलन के साथ इंद्र भवन में भगवान को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक, शांति धारा की गई। श्रद्धालुओं ने विधान में कलश स्थापना, अर्घ्य चढाना और मंत्र जाप जैसे अनुष्ठान किया। विदुषी श्री माताजी ने कहा कि इस पूजा का उद्देश्य मध्य लोक के अकृत्रिम सभी जिनालयो के जिन बिंबों पर ध्वज चढ़ा कर एवं पूजा करके पुण्य लाभ प्राप्त करना है।
प्रति दिवस एक-एक शिखर पर एक-एक ध्वजा चढ़ाई जाएगी कुल 458 ध्वज चढ़ाई जाएगी। माताजी ने बताया कि प्रतिदिन भव्य पूजा अर्चना अभिषेक शांति धारा और अष्टांहिका पर्व का गुणानुवाद किया जाएगा।
आज प्रथम दिवस विधान के पुण्यार्जक बेबी बाई बढ़जात्या एवं शांतिलाल अजमेरा परिवार को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। अष्टांहिका पर्व के पावन अवसर पर मनावर में धर्ममय वातावरण निर्मित होगा और श्रद्धालु जय जयकार के साथ प्रभु नाम का गुणगान करेंगे।
