

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। नगर की आम जनता को यातायात व्यवस्था को लेकर आए दिन हो रही भारी परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन तथा भाजपा नेता हेमंत खटोड़, वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद सदस्य अर्जुन काग ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिलकर नगर में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए मनावर के बहार बाय पास बनाने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने यथाशीघ्र बायपास रोड़ बनाने का आश्वासन दिया।