

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। बीते पच्चीस अक्टूबर की रात अज्ञात आटो चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा मैं बैठे मौदहा कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान हरिकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जवान के पुत्र गणेश सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आटो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।