

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
राठ हमीरपुर।प्रदेश की योगी सरकार भले ही प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हो लेकिन प्रदेश में एससीएसटी एक्ट का लगातार हो रहा दुरुपयोग चर्चा का विषय बना हुआ है लोगो का कहना हैं कि दहेज़ और एससीएसटी एक्ट के मामलों में अधिकांश फर्जी मुकदमा लिखाने और रंजिशन आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से एससी एसटी एक्ट और दहेज़ उत्पीड़न के मामलों का दुरुपयोग किया जाता है ताजा मामला जनपद के थाना चिकासी अंतर्गत ग्राम इच्छौरा गांव से सामने आया है, जहां के रहने वाले परमानंद ,विद्या, कुंवरलाल पुत्रगण दुर्गाप्रसाद का आरोप है कि उनके परिवार का गांव के ही लोगों से पूर्व में मुकदमा चल रहा था जिसमें रंजिशन व पूर्व मुकदमे में दबाव बनाने की गरज से फर्जी एससीएसटी का मुकदमा विरोधी पक्ष ने स्थानीय पुलिस को प्रभाव में लेकर दर्ज करवा दिया है जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि ऐसी कोई घटना कभी भी घटित नहीं हुई केवल और केवल हमारे मुकदमे में दबाव बनाने के लिए और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए फर्जी एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीडित परिवार ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित परिवार ने राजधानी लखनऊ पहुंच कर उत्तर प्रदेश के डीजीपी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर शासन स्तर से जांच कराकर न्याय दिलाने और फर्जी मुकदमा दर्ज करने और करवाने वाले दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।