
रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। देश भर में दीपावली पर्व जोर शोर के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दौसा के नई मंडी रोड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज गोवर्धन पूजा पर्व के उपलक्ष में दुर्गा मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में अन्नकूट महा प्रसादी का आयोजन किया गया जो काफ़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
समिति के अध्यक्ष कर्णवीर चड्डा ने बताया कि महा प्रसादी की तैयारी में हर वर्ष की तरह सभी समाजों के भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बीती रात से ही अन्नकूट की तैयारियां चल रही थी, काफ़ी मात्रा में बाजरा, सभी तरह की सब्जियां, कढ़ी आदि तैयार की गई। सुबह नौ बजे पंडित सत्यनारायण शर्मा द्वारा आरती के साथ भगवान को भोग लगा कर सभी भक्तों को बैठा कर प्रेम पूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। जो कि करीब 3 बजे तक चला।
अन्नकूट महाप्रसादी कार्यक्रम में सभी भक्तों ने व्यवस्था बनाए रखने में भरपूर हिस्सेदारी के साथ अधिवक्ता सिकंदर पंजाबी का विशेष योगदान रहा जिन्होंने व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। सचिव कुक्कू सब्बरवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप साहनी सहित संप्रबुध लोगों की देखरेख में प्रसादी तैयार की गई। मंच संचालन अशोक सिंघा ने किया।
इस दौरान अध्यक्ष कर्णवीर चड्डा,कोषाध्यक्ष दिलीप साहनी, सचिव कुक्कू सब्बरवाल, सिकंदर पंजाबी, शोभाराम तोलानी, राम लक्ष्मण साहनी, श्रवण साहनी, बजरंज सिंह चौहान, संजय वधावन,शील कुमार पंजाबी, अनिल भारद्वाज, सुरेश कुमार भसीन सहित काफ़ी संख्या में महिला, पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे।

