
‘वाराणसी से रिपोर्ट’
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू, मुआवजा पा चुके दुकानदारों से खाली कराई गई दुकानें,
वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर बुधवार को प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हुई। लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान सैकड़ों सुरक्षाकर्मी, आरएएफ और चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।
सड़क चौड़ीकरण के लिए मकान और दुकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई। जिन दुकानदारों को मुआवजा मिल चुका था, उनसे उनकी दुकानें खाली कराई गईं। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, जिससे मौके पर हलचल का माहौल बन गया।
कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। संयुक्त कार्रवाई के दौरान अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे रहे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरेगी और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
‘वाराणसी से रिपोर्ट’