

मंगला गौरी पंचगंगा घाट धाट वाली गली पर मुखप्रेक्षेश्वर महादेव जी का अभिषेक संपन्न — आनंद कानन काशी ढूढ़े परिवार, द्वारा हुआ आयोजन,
,वाराणसी से रिपोर्ट,
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
वाराणसी। 28 अक्टूबर 2025, दिन मंगलवार को स्थान – मंगला गौरी पंचगंगा घाट, धाट वाली गली, वाराणसी पर मुखप्रेक्षेश्वर महादेव जी का भव्य अभिषेक विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन का संचालन आनंद कानन काशी ढूढ़े परिवार द्वारा किया गया।
शाम के समय आनंद कानन काशी ढूढ़े परिवार द्वारा भक्ति-भाव से भगवान महादेव का जल, दूध, दही, शहद एवं गंगाजल से अभिषेक कर मंगलकामना की गई। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंज उठे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। दीपों की रोशनी और फूलों से सजे मंदिर परिसर का दृश्य मनमोहक प्रतीत हो रहा था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
