
छपरा सारण से डॉ देशराज बिक्रांत की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 17 सितम्बर 2025।
मानवता, शांति और वैश्विक भ्रातृत्व को बढ़ावा देने के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान के आधार पर डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. देशराज विक्रांत और डॉ. टीकम सोनी को “ग्लोबल मेंटर ऑफ लव, पीस एंड ह्यूमैनिटी” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके निःस्वार्थ समर्पण और समाजोपयोगी सेवाओं की मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने सराहा योगदान
सम्मान समारोह में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने तीनों विद्वानों के कार्यों की प्रशंसा की। उनका कहना था कि इस प्रकार की पहलें विश्व शांति और मानवता को नई दिशा देने में प्रेरक सिद्ध होती हैं।
समाज में प्रेम और सद्भाव का संकल्प
सम्मान प्राप्त करने के बाद तीनों हस्तियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं आगे, समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश फैलाना है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे मानवता और वैश्विक भ्रातृत्व की दिशा में कार्य करते रहेंगे।
भारत के लिए गौरव का क्षण
यह सम्मान केवल डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. देशराज विक्रांत और डॉ. टीकम सोनी की उपलब्धि ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी गौरव का विषय है। उनके इस योगदान से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की प्रतिष्ठा और अधिक सुदृढ़ हुई है।
