A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का बालक हार गया जिंदगी की जंग

बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का बालक हार गया जिंदगी की जंग

 

रीवा। जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे बालक मयंक तक रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। उसे बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार 6 वर्ष के मयंक की सांसें थम चुकी हैं। त्यौंथर एसडीएम संजय कुमार जैन ने मयंक की मौत की की पुष्टि है और अब त्यौंथर में पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है। मयंक तक एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंच गई, टीम ने उसे मृत बताया है। शव निकालने के बाद डॉक्टर परीक्षण करेंगे। इससे पहले खुले बोरवेल में फंसे हुए मयंक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बचाव टीम देर रात तक इस 6 वर्ष के बच्‍चे तक नहीं पहुंच सकी थी। बच्‍चे की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहे। बच्चे तक पहुंचने के प्रयास में रेस्क्यू टीम लगी रही। खुदाई के दौरान जलस्तर बढ़ गया था। पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया ,लेकिन बच्‍चे को नहीं बचाया जा सका।

*दो रातों से नहीं सोए अधिकारी व रेस्कयू टीम*

Related Articles

बोर में फंसी जिंदगी को बचाने दो रातों से नही सोए थे अधिकारी व रेस्कयू टीम के लोग, लेकिन ये प्रयास नाकाफी रहे।

कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह, जिप सीईओ सौरभ सोनवाड़े, एएसपी अनिल सोनकर, एसडीएम संजीव जैन, एसडीओपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी कन्हैया बघेल, जनपद सीईओ राहुल पाण्डेय मौके पर मोर्चा संभाले हुए रहे। तीसरे दिन भी रेस्कयू ऑपरेशन चला।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!