

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी
आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अनूपपुर में परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अनुपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में दिनांक 1.9.2024 से 31.8.2025 तक की अवधि में कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 191 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नामों का वाचन किया एवं उन वीर शहिदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद पुलिस जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
अनूपपुर ज़िले के वीर सपूतो के परिवार जन को शाल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया ।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
पुलिस स्मृति दिवस की शुरुआत 21 अक्टूबर 1959 से हुई थी, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 10 जवान लद्दाख क्षेत्र के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों से मुकाबले के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस अदम्य साहस और बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं श्रद्धांजलि
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि “शहीद पुलिस जवानों का त्याग और बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जनता की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखना चाहिए।”
उन्होंने 01.09.2024 से 31.08.2025 तक कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नमन करते हुए उनकी पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अनुपपुर श्री हर्षल पांचोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगनाथ मरकाम, श्री इसरार मंसूरी,एसडीओपी अनुपपुर श्री सुमित केरकेट्टाएसडीओपी जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार बंधु एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।