

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा/खवारावजी
ग्राम पंचायत खवारावजी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा एक दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जो कि बारिश के दिनों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए था।
इस आयोजित शिविर में काफ़ी संख्या में आस पास के लोगों ने हिस्सा लिया जो किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ रामफूल मीणा ने पीड़ितों की जांच कर आयुर्वेदिक क्वाथ का वितरण किया ताकि संबंधित रोग से छुटकारा मिल सके। संस्था प्रचारक प्रहलाद माली, योग प्रशिक्षक सुरेश चंद सैनी ने अपना भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर समाज सेवी बंटी शर्मा, वार्ड पंच लालसिंह गुर्जर, पूर्व वार्ड पंच रामकरण,प्रधानाचार्य मोहर सिंह गुर्जर, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, बद्रीनारायण गुर्जर, सुरेश चंद शर्मा सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।