A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

यज्ञ मय हुआ ग्राम दसई : 61 घरों में ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ

 

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत Mob.No.9179977597

  मनावर। (जिला धार) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं गायत्री शक्तिपीठ मनावर के मार्गदर्शन में एक साथ, एक ही दिन, एक ही समय पर संपन्न हुआ गायत्री यज्ञ ग्राम दसई (भानपुरा) के इतिहास में पहली बार 51 घरों का लक्ष्य साधते हुए 61 घरों में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा देव स्थापना कर ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य_
* मां गायत्री एवं यज्ञ महिमा से अवगत कर प्रत्येक घरों में आध्यात्मिक वातावरण उत्पन्न करना।
*अखंड ज्योति, युग निर्माण पत्रिका के माध्यम से गुरुदेव के संदेशों से जोड़ना।
*बाल प्रबोधन एवं परिवार निर्माण के लिए प्रेरित करना।
*मानव जीवन के संपूर्ण संस्कार के लिए जागरूकता।
*ग्रामीणों को नशे की लत से बचाने का प्रयास।
*पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना।
*मृत्यु भोज,बलि प्रथा, एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खतम करने का प्रयास।
*नारी सशक्तिकरण योजना के माध्यम से नारी जाति का वर्चस्व बनाए रखने का प्रयास।
मन को कुविचारों एवं दुर्भावनाओं से बचाए रखने के लिए स्वाध्याय सत्संग के साथ उन ग्रामों में यज्ञ गायत्री की स्थापना कर सत्संग व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश्य से प्रत्येक गांव में आध्यात्मिक वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।

  पहली बार हुए इस तरह के आयोजन से ग्रामीणों में अलग ही उत्साह, उमंग देखने को मिला। प्रत्येक घरों में वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ ऊर्जा का प्रभाव देखने को मिला। जहां भारी व्यस्तता के चलते भी ग्रामीणों में गुरु कार्य को संपन्न करने के लिए समर्पित होकर इस धर्म कार्य में पूरी रुचि लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

  इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ता, गायत्री शक्तिपीठ प्रबंधक योगेश मालवीय, पं.राकेश पुरोहित, विक्रम वैष्णव, प्रताप सिंह अंचल, डॉ.धन्नालाल पाटीदार, प्रवीण पाटीदार, भुवान सिंह ठाकुर, सुषमा सिंन्हा, अमर सिंह रावत, आशा गोराना, हंसा जायसवाल, मांगीलाल कलमे, ज्योति पुरोहित, गीता पुरोहित, एवं तहसील मनावर के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  उक्त जानकारी पंडित राकेश पुरोहित ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!