A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। गुरुवार को पशु बाजार के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के आधा दर्जन युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को हाईवे में दौड़ा दौड़ाकर डंडों से पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षो के एक एक युवक को हिरासत में लिया है। अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

गुरुवार को करीब 12:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में पशु बाजार के समीप जमकर डंडे चले। एक पक्ष के आधा दर्जन युवकों को हाईवे में दौड़ाकर जमकर पीटा। युवक ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक युवक को हिरासत में लिया है। किसी ने मारपीट की इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है। कस्बा इंचार्ज संजय राय ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व नवरात्र पर्व पर दो पक्षो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद चलते गुरुवार को मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के एक-एक युवक हिरासत में हैं अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button