
*सौसर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कृषि चर्चा कार्यक्रम सम्पन्न*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन तथा खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से *सौसर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन* के द्वारा स्थान *घोघरा – रिधोरा* में आज दिनांक 8 मार्च 2026 को शाम 5 बजे *“कृषि चर्चा”* कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में *कृषि विशेषज्ञ श्री प्रवीण बेलखेडे जी* ने संतरा फसल के बेहतर उत्पादन, बागों के उचित प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा फसल की गुणवत्ता बढ़ाने के विषय में किसानों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा संतरा फसल में वैज्ञानिक तरीके से पोषण प्रबंधन एवं देखभाल करने की सलाह दी।

इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने संतरा फसल से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याएँ एवं अनुभव साझा किए, जिस पर श्री बेलखेडे जी द्वारा विस्तार से समाधान एवं उपयोगी सुझाव दिए गए।
कार्यक्रम में श्री प्रवीण जी बेलखड़े, श्री अजय चौरे जी, श्री राजू परमार, श्री राजू राठी, प्रदीप ठाकरे, श्री वसंता चौधरी, श्री बरजकिशोर सुदा, बलवंत फोले, मनोहर मोहोड़, योगराज उर्माले, डॉ अरविन्द फोले,प्रवीण शहस्त्रबुधे,सचिन निम्बालकर, पांडुरंग भूर्से, तुकाराम राउत, अनिल वनकर, मुरैश्वर बोन्द्रे , अरविन्द हाते,कैलाश सापसोडे, निलेश वनकर, पुरुषोत्तम रडके, शेषराव राउत, नारायण बोड़े, गजानन बोबडे, देवानंद घागड़े, सेवकरा वाडके, गजानन वोकते, राजेश कोठे, भगवान मौर्य, विलास ढोंगे, महेश वैध, नरेंद्र बोढके, सुरेश घाटोड़े, अशोक ठोकरे, सुभध विरखरे, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, निहाल चौधरी, एवं क्षेत्र के *संतरा उत्पादक, सब्जी उत्पादक एवं दुग्ध व्यवसाय से जुड़े किसान* बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस कृषि चर्चा से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
*सौसर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन* के प्रमोटर *अजय चौरे* ने बताया कि किसानों के हित में इस प्रकार की *“कृषि चर्चा”* प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे किसानों को निरंतर मार्गदर्शन एवं नई जानकारी मिलती रहे।