
शाहजहांपुर में सहयोग संस्था ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। खिरनी बाग स्थित शहीद स्तंभ पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने मृतकों की याद में 266 कैंडल जलाईं।
संस्था के संरक्षक शाहनवाज खां ने कहा कि 230 यात्री, 12 क्रू मेंबर और 25 आवासीय लोगों की याद में कैंडल जलाई गईं।यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।संस्था के महासचिव विकास सक्सेना ने सरकार और विमानन प्राधिकरण से दुर्घटना की गहन जांच की मांग की। साथ ही हवाई यात्रा को और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में हमेशा आगे रही है। उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी ने इस त्रासदी को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि यह दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।