A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर: जलालपुर में सबसे ज्यादा 4 लाख 18 हजार मतदाता करेंगे मतदान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
जिले के 1131 मतदान केंद्र के 1899 मतदेयस्थल पर 25 मई को कुल 18 लाख 64 हजार 149 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सबसे अधिक चार लाख 18 हजार 405 मतदाता विधानसभा क्षेत्र जलालपुर जबकि सबसे कम तीन लाख 43 हजार 252 मतदाता विधानसभा क्षेत्र टांडा में हैं।
अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मतदान में लगे आठ हजार से अधिक कर्मचारियों को बीते दिनों ही अंतिम प्रशिक्षण भी दे दिया गया तो फाॅर्म-12 डी भरने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर पोलिंग पार्टी मतदान करा रही हैं।
मतदान को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए जिले में कुल 1131 मतदान केंद्र जबकि 18,399 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में 198 मतदान पर 350 मतदेयस्थल, जलालपुर में 249 मतदान केंद्र पर 415 बूथ, आलापुर में 234 मतदान केंद्र पर 370 बूथ, टांडा में 170 मतदान केंद्र पर 339 बूथ जबकि विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में 280 मतदान केंद्र पर 425 मतदेयस्थल बनाए गए हैं।
इन सभी मतदान केंद्र पर कुल 18 लाख 64 हजार 149 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में 3,43,998 मतदाता हैं। इसमें 1,78,311 पुरुष व 1,65,682 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार जलालपुर में 4,18,405 मतदाताओं में 2,18,120 पुरुष व 2,00,285 महिला, आलापुर में 3,53,270 मतदाता में 1,83,671 पुरुष व 1,69,599 महिला, टांडा में 3,43,252 मतदाता में 1,78,641 पुरुष व 1,64,610 महिला तथा विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में 4,05,224 मतदाता में 2,12,082 पुरुष व 1,93,142 महिला मतदाता शामिल हैं।

16,384 हैं दिव्यांग मतदाता
जिले में कुल 16 हजार 384 दिव्यांग मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में तीन हजार 447 दिव्यांग मतदाता हैं। इसमें 2143 पुरुष व 1,304 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार टांडा में कुल 2799 मतदाता हैं। इसमें 1885 पुरुष व 914 महिला, आलापुर में कुल 2912 मतदाता में 1937 पुरुष व 975 महिला, जलालपुर में कुल 4035 मतदाता में 2656 पुरुष व 1379 महिला जबकि विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में कुल 3191 दिव्यांग मतदाता में 2123 पुरुष व 1068 महिला मतदाता हैं। इस प्रकार 10744 पुरुष व 5640 महिला दिव्यांग मतदाता हैं।

30,482 हैं युवा मतदाता
जिले में 18 वर्ष से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 30 हजार 484 मतदाता हैं। इसमें 16817 युवक व 13665 युवती मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में कुल 6473 युवा मतदाता हैं। इसमें 3488 युवक व 2985 युवती मतदाता हैं। इसी प्रकार जलालपुर में कुल 5980 मतदाता में 3262 युवक व 2716 युवती, आलापुर में कुल 54,951 मतदाता में 3060 युवक व 2435 युवती, टांडा में कुल 5746 मतदाता में 3111 युवक व 2635 युवती तथा विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में कुल 6788 युवा मतदाता हैं। इसमें 3894 युवक व 2894 युवती हैं।

छह हैं थर्ड जेंडर मतदाता
जिले में कुल छह थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में पांच जबकि विधानसभा क्षेत्र टांडा में मात्र एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र कटेहरी, जलालपुर व आलापुर में एक भी थर्ड जेंडर मतदाता नहीं हैं।

Related Articles

2212 हैं सर्विस वोटर
जिले में 2212 सर्विस वोटर हैं। इसमें 2125 पुरुष जबकि 87 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में 364 सर्विस वोटर हैं। इसमें 351 पुरुष व 13 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार जलालपुर में 466 मतदाता में 453 पुरुष व 13 महिला, टांडा में 362 मतदाता में 346 पुरुष व 16 महिला, आलापुर में 637 मतदाता में 610 पुरुष व 27 महिला तथा विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में 383 मतदाता में 365 पुरुष व 18 महिला मतदाता शामिल हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!