A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

यूपी बोर्ड: 2024–25 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी

प्रयागराज : यूपी बोर्ड से संबंध 27 हजार से अधिक स्कूलों में सभी गतिविधियां और करियर काउंसलिंग शनिवार को होंगी | बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल की ओर से 2024–25 का शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर शुक्रवार को जारी किया गया | नए कैलेंडर में सबसे अहम बदलाव किया गया है कि सभी प्रकार की गतिविधियां और करियर काउंसलिंग के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है |

हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को भोजनावकाश के बाद दो पीरियड में करियर काउंसलिंग की कक्षाएं चलेंगी | इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को दी गई है | इसके तहत करियर क्या है, करियर बनाने के आवश्यक गुण, साइकोमेट्री टेस्ट, करियर का चुनाव–केश अध्यन, करियर का चुनाव –कैसे शौक करियर को आगे बढ़ा सकते हैं, करियर के बारे में जानकारी ढूंढना, स्वविकास जैसे बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा | भोजनावकास से पहले चार पीरियड में जागरूकता रैली, प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, सामूहिक शपथ, योग कार्यक्रम, बाल एवं महिला अधिकारों पर चर्चा होगी |

 

एक

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!