A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकता है शातिर अपराधी।

पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार।

*जाज़िब उमर*

*कुरावली/मैनपुरी।* अभी जनपद में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अपराधी किस्म के लोगो के खिलाफ कार्रवाई करती है। गुंडा किस्म के लोग जिलाबदर किए जाते है। अराजकतत्व पावंद किये जाते है। लेकिन कुरावली क्षेत्र के गांव नगला ऊसर में एक शातिर अपराधी गिरोह बनाकर अपराध को अंजाम देने वाला खुलेआम घूम रहा है। जो गांव की एक महिला को परेशान कर रहा हैं, महिला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
कुरावली क्षेत्र के गांव नगला ऊसर निवासी पिंकीदेवी पत्नी मुरारीलाल ने मुख्यमंत्री को ईमेल के जरिए भेजी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि गांव का ही सुभाष पुत्र बाबूराम एक गिरोहबन्ध अपराधी है। इसके खिलाफ मैनपुरी सहित अन्य जनपदो में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। यह चोरी डकैती सहित जघन्य अपराध में लिप्त है। जिसने पिंकी की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर पिंकी और उसके पति की मारपीट कर चुका है। मारपीट के बाद पीड़िता कुरावली थाने गई लेकिन कोई सुनवाई नही की गई। पीड़िा अब गांव के बाहर झोपड़ी रखकर अपने परिवार के साथ रह रही है।

*अवैध तरीके से कमाई करके अर्जित कर ली संपत्ति*

पिंकी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शातिर अपराधी सुभाष ने अपराध करके अवैध तरीके कमाई करके कुरावली में दुकान आदि खरीदकर संपत्ति अर्जित कर ली है। जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है। जिसने कई पार्टियो से चुनाव में वोट दिलाने का ठेका भी ले लिया है।

Related Articles

*शातिर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे*

पीड़िता पिंकी ने बताया कि सुभाष शातिर किस्म का अपराधी हैं इसके खिलाफ मैनपुरी सहित अन्य जनपदो में करीब एक दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा दो बार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

*हिस्ट्रीशीट खोलकर कार्रवाई की मांग*

पीड़िता पिंकीदेवी ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में मांग की है कि सुभाष के खिलाफ करीब एक दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। अभी तक इसकी हिस्ट्रीशीट नही खोली गई है। यह गिरोह बनाकर अपराध करता है। पिंकी ने दबंग शातिर अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोलकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

*क्या बोले एएसपी मैनपुरी*

इस संबंध में उन्हे किसी प्रकार की जानकारी नही हैं, और न ही उन्हे किसी प्रकार शिकायत मिली है। अगर उन्हे इस संबंध में शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी, अगर किसी पर व्यक्ति पर आरोप लगाए गए है कि उसके बारे में जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई कराई है।- अनिल कुमार, एएसपी मैनपुरी।

*फोटो परिचय:- शिकायती पत्र के साथ पीड़िता पिंकीदेवी*

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!