
घर में घुसकर हुई चोरी पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
लालगंज, प्रतापगढ़। घर में घुसकर हजारों की नकदी व जेवरात चुरा ले जाने की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के रायपुर भगदरा गुरू का पुरवा निवासी विवेक शुक्ल पुत्र स्व. रवीन्द्र नाथ शुक्ल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक मई की रात अज्ञात चोर घर में घुस आये। आलमारी में रखे लाखों के गहनें तथा पैंतीस हजार की नकदी और कीमती सामान चुरा ले गये। कोतवाल अवन दीक्षित का कहना है कि घटना की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
