A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा।

शासकीय नाले में रोड और पुलिया डाल कर अतिक्रमण पर हुई सख्त कार्यवाही

जावेद खान ब्यूरो पन्ना
मो.नं.-9893148427

देवेन्द्रनगर:– बीते कई दिनों से देवेंद्रनगर के आस पास के क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग का धंधा अपने चरम पर है और भू माफिया सरकारी जमीनों की प्लाटिंग कर बेचने की फिराक में बने रहते है ।ऐसा ही एक मामला देवेंद्रनगर के पास सलेहा रोड पर स्थित झीरियन मंदिर के पास पड़ी जमीन का सामने आया है जिसमे सरकारी नाले पर ही भू माफियाओं द्वारा मुरूम की रोड और पुलिया डाल कर अतिक्रमण कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे पटवारी दल द्वारा प्रस्तुत पंचनामा और प्रतिवेदन में अतिक्रमण का साफ उल्लेख किया गया है ।जिसके आधार पर तहसीलदार देवेंद्रनगर द्वारा अतिक्रमण कारियों शिबबालक(बबलू) नायक,भागवत विश्वकर्मा,नफीस अहमद कुरेसी,सुनील जैन,अजीत जैन के खिलाफ अवैध अतिक्रमण का मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है।वही शासकीय जमीन के कुछ हिस्से पर मकान निर्माण कर रही कलावती चौधरी पर भी अतिक्रमण का प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। साम दाम दण्ड भेद की राजनीति में माहिर इन भू माफियाओं द्वारा सुरुआती दौर से ही इस मामले को दबाने के लिए शिकायती आवेदन सहित बहुत हथकंडे अपनाए लेकिन संवेदनशील तहसीलदार ज्योति सिंह राजपूत की नियमसंगत कार्यशैली के आगे भू माफियाओं के सारे दाव पेंच फिसड्डी साबित हुए। देवेंद्रनगर के आस पास बहुत सी जमीनों पर बिना कॉलोनाइजर एक्ट और रेरा के नियमों का अनुपालन किए अवैध प्लॉटों की बिक्री की गई है और सरकार को कई वर्षों से करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।
फिलहाल प्रशासन की इस कार्यवाही से भू माफिया सख्ते में है और जिले के आला अधिकारी भी अग्रिम कार्यवाही के मूड़ में दिखाई दे रहे है।

Related Articles
Show More
Back to top button