A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ज्योति कलश रथयात्रा में उमडा जन सैलाब 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। गायत्री परिवार ट्रस्ट मौदहा एवं शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में ज्योति कलश रथ यात्रा रविवार को कस्बे सहित करहिया, भैंसता, सिजनौड़ा, खंदेह एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई।

 

Related Articles

उक्त यात्रा माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित विशेष जनजागरण अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। यात्रा के माध्यम से समाज में नैतिकता, संस्कार, नारी जागरण, परिवार निर्माण एवं सकारात्मक चिंतन के संदेश जन-जन तक पहुँचाए गए।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ कस्बे के बालाजी मंदिर से हुआ जिसके पश्चात ज्योति कलश रथ यात्रा सिजनौड़ा एवं भैंसता ग्राम पहुँची, जहाँ ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया गया। भैंसता ग्राम में आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट मौदहा के ट्रस्ट मण्डल एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर टोली नायक लक्ष्मणलाल त्रिपाठी ने कहा कि माता भगवती देवी शर्मा का सम्पूर्ण जीवन सेवा, साधना, संस्कार एवं नारी जागरण का प्रेरणास्पद संदेश देता है। उन्होंने कहा कि माता जी ने परिवार निर्माण, संस्कारयुक्त समाज एवं आत्मिक उन्नति को सदैव जीवन का आधार माना तथा अपने जीवन के माध्यम से त्याग, करुणा एवं मातृशक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीना ओमर, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, मनोज कुशवाहा, श्रीराम ओमर, सज्जन सोनी, नवनीत ओमर, परिव्राजक लाल दिवान, राहुल सैनी, पुष्पेन्द्र सैनी, सत्यप्रकाश सैनी, देवकीनंदन यादव सहित गायत्री परिवार ट्रस्ट मौदहा के समस्त युवा टोली सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Show More
Back to top button