A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कलशयात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।क्षेत्र के ग्राम करहिया के माहेश्वरी देवी मंदिर में प्रांगण श्रीमद्भागवत महापुराण का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिविधान से श्रीगणेश पूजन के साथ हुई। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें परीक्षित बिन्दी देवी व सुक्खी प्रजापति सिर पर पवित्र पोथी रखकर सबसे आगे चल रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

धार्मिक भजनों और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। आयोजन स्थल पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर कथा का विधिवत शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर कथा वाचक राधिका दुवेदी ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन आठ मई से 15 मई तक चलेगा, जबकि 16 मई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन शाम तीन बजे से पांच बजे तक चलेगी l समापन अवसर पर हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Related Articles

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!