A2Z सभी खबर सभी जिले की

गांव में एक बारात के दौरान मध्य रात्रि में नेबारी के गांज में अचानक लगी आग

आग लगने से नेबारी के गांज में रखा नेवारी और अन्य सामान जलकर राख

गांव में एक बारात के दौरान मध्य रात्रि में नेबारी के गांज में अचानक लग गयी आग

जहानाबाद। शकूराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक मठिया गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि नेबारी के गांज में अचानक आग लग गयी। घटना उस समय हुई जब गांव में एक बारात आयी हुई थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, आग लगने से नेबारी के गांज में रखा नेवारी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। किसान भोला शंकर ने आरोप लगाया है कि बाराती पक्ष के कुछ लोगों द्वारा आग लगायी गयी है। घटनास्थल से एक व्यक्ति का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है, जो बाराती पक्ष से संबंधित बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही अग्निशामक यंत्र और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। पीड़ित किसान के अनुसार इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना किसान द्वारा डायल 112 पर फोन कर पुलिस को भी दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!