A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

नगर पालिका परिषद जौनपुर का एकाउंटेंट और उसका सहयोगी घूस लेते गिरफ्तार 

नगर पालिका परिषद जौनपुर का एकाउंटेंट और उसका सहयोगी घूस लेते गिरफ्तार

इसके पूर्व भी एंटी करप्शन टीम ने एक बाबू को फाइल कोर्ट पहुंचने के नाम पर घूस लेते गिरफ्तार किया था

जौनपुर ।नगर पालिका परिषद जनपद मुख्यालय पर आज शुक्रवार को फिर भ्रष्टाचार और घुसखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने छापामारी किये और एकाउंटेंट टीएन सिंह सहित उसके सहयोगी बाबू शनी बाल्मीकि को एक लाख 65 हजार रुपए का घुस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। एकाउंटेंट की गिरफ्तारी के बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय में हड़कंप की स्थित रही है।

 

Related Articles

ज्ञात होकि ठेकेदार के भुगतान के लिए एकाउंटेंट टीएन सिंह ने रमेश ठेकेदार से घूस मांगा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम वाराणसी से किया टीम आज जौनपुर आयी और पूरी योजना तैयार कर घूस की राशि 1 लाख 65 हजार रुपए एकाउंटेंट टीएन सिंह की दिलवाया घुस लेते ही छापामार कर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

और एकाउंटेंट को लेकर सीधे कोतवाली गयी वहां पर विधिक कार्यवाई करते हुए घूसखोर टीएन सिंह को लेकर वाराणसी चली गई है। टीएन सिंह ने घूस की राशि शनी से गिनवा रहा था इसलिए वह भी टीम के हत्थे चढ़ा अब सलाखो के पीछे जाएगा।

 

एंटी करप्शन टीम के छापामारी के दौरान नगर पालिका परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया।  बता दे कि अब कुछ ही समय पहले यहां एक बाबू जो भ्रष्टाचार में संलिप्त था और फाइल कोर्ट पहुंचाने के घूस मांग रहा था एंटी करप्शन टीम ने उसे जेल भेजा अब यहां के दूसरः कर्मचारी को रंगेहाथ एकाउंटेंट एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गया है। यह घटनाएं संकेत करने लगी है कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारीगण भ्रष्टाचार में डूब चुके है और घूसखोरी अपने चरम पर है। इसके लिए आखिर जिम्मेदार कौन है यह जांच का बिषय है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button