A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :डीएम के निर्देश पर तीन सरकारी कार्यालयों में चला विशेष सफाई अभियान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद में प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर जिला प्रोबेशन कार्यालय, डूडा कार्यालय एवं जिला सूचना कार्यालय में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

Related Articles

अभियान के तहत परियोजना अधिकारी डूडा, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी ने संयुक्त रूप से अपने-अपने कार्यालय स्टाफ के साथ श्रमदान किया। नगर पालिका कर्मियों के सहयोग से कार्यालय परिसरों के अंदर और बाहर जमी गंदगी हटाई गई तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। साथ ही शौचालयों की विशेष सफाई भी कराई गई।

जिलाधिकारी ने प्रभारी नजारत को निर्देश दिए कि बंद पड़े शौचालय में आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराकर उसे शीघ्र संचालित कराया जाए, ताकि कर्मचारियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान पैगाम हैदर, राजीव सिंह, सतीश कुमार, राम सूरत, शिव बरन, शिखा सोनी सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!