A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

युवोदय चैंप्स स्वयंसेवकों द्वारा फरसगांव साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

कोण्डागांव…………15 अप्रैल 2024  जिले में मतदाताओं को आगामी संसदीय निर्वाचन 2024 के लिए लगातार मतदान के लिए जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को फरसगांव के साप्ताहिक बाजार में लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु युवोदय कोंडानार चैंप्स स्वयंसेवकों द्वारा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत युवोदय कोंडानार चैंप्स स्वयंसेवकों द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर दीवारों लेखन द्वारा मतदान प्रोत्साहन हेतु नारे एवं स्लोगन साथ नुक्कड़ नाटक, रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीणों को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से मतदाताओं जागरूक करने हेतु उनके मतों का महत्व उन्हें बताते हुए मतदान करने को कहा गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!