EMIL के भूमि पूजन पर बवाल: बंधा में ग्रामीणों का विरोध, ‘पहले मुआवजा फिर काम’ की चेतावनी”
सिंगरौली जिले के बंधा गांव में Essel Mining & Industries Limited (EMIL) द्वारा प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध कर दिया। 30 और 31 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक विस्थापितों की सूची सार्वजनिक नहीं की जाती और मुआवजे की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, तब तक किसी भी प्रकार का भूमि पूजन या परियोजना कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी बिना पूर्व सूचना दिए रात के समय भूमि पूजन करने पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह अपारदर्शी है और इससे ग्रामीणों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें:
विस्थापितों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए
प्रत्येक प्रभावित परिवार को मिलने वाले मुआवजे की स्पष्ट जानकारी दी जाए
बिना सहमति किसी भी प्रकार का कार्य न किया जाए
विरोध के दौरान बढ़ा तनाव
ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के दौरान कंपनी से जुड़े कुछ लोगों ने माहौल को उग्र बनाने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, ग्रामीणों ने एकजुट होकर भूमि पूजन को रोक दिया।
प्रशासन पर टिकी निगाहें
अब पूरे मामले में Collector Office Singrauli और Singrauli Police की भूमिका अहम मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा