A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रावण मास में राधे भैया ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

मां नर्मदा के पावन तट सेमल्दा से मनावर के प्राचीन बंकनाथ अटल दरबार महादेव मंदिर तक.. जलाभिषेक कर की गई क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर, नि.प्र.। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को धार-महू लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल (राधे भैया) के नेतृत्व में मां नर्मदा के पावन तट सेमल्दा से मनावर के प्राचीन बंकनाथ अटल दरबार महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे मार्ग में शिवभक्तों में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए कांवड़ लेकर मनावर पहुंचे।

सेमल्दा-मनावर मार्ग स्थित मिर्ची मंडी प्रांगण में भाजपा नेता, सभापति जैव विविधता समिति जिला पंचायत धार एवं जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन द्वारा कांवड़ियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को सेमल्दा रोड पर कांवड़ियों की सेवा के लिए साबूदाना खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। गणेश जर्मन एवं उनकी पत्नी श्रीमती मीना जर्मन ने कांवड़ियों को स्वल्पाहार करवाकर उनकी सेवा की जा रही है।

कांवड़ यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान, शक्तिसिंह गोयल, सतपाल बरनाला, जर्मन पंजाबी, दिनेश राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमरबन श्रीमती सुमन पटेल, योगेश जख्मी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान महादेव का जलाभिषेक कर श्रावण मास की धार्मिक परंपरा को निभाया।

Show More
Back to top button