

रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत:MobNo:9179977597
मनावर। जिला धार।। चैत्र नवरात्रि व श्री रामनवमी के पावन पर्व पर संकल्पित पंचम श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन पं. प्रवीण शर्मा (राधे भैया) बड़ा बड़दा के मुखारबिंद से 20 मार्च शुक्रवार से 26 मार्च गुरुवार दोप.12:00 से 4:00 तक ग्राम वायल में किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान श्रीमती सीताबाई हीरालाल पाटीदार पूर्व शक्कर डीलर रहेंगे। ग्राम पंचायत वायल के उप सरपंच तथा आयोजक समिति के दिनेश पटेल ने बताया कि कथा स्थल को भव्य सजाया जा रहा है। विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए समितियां बनाई गई है। 19 मार्च गुरुवार को दोप. 3:00 बजे से भव्य कलश यात्रा ढोल, नगाड़े, झांझ, मजीरे और डीजे के साथ ग्राम के मुख्य मार्ग से निकाली जाएगी। भारी तादाद में आसपास के दस गांव से मातृशक्ति, ग्रामवासी, ग्राम पंचायत वायल के पंच सरपंच, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा। इस अवसर पर 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी के पावन पर्व पर प्रात: 10:00 बजे से ग्राम वायल में स्थित पाटीदार समाज के मां अन्नपूर्णा भवन में कन्याभोज एवं विशाल भंडारा होगा। संकल्पित पंचम श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक हीरालाल पाटीदार (पूर्व शक्कर डीलर) श्रीमती सीताबाई पाटीदार देवराम पाटीदार, शोभाराम पाटीदार (शिक्षक), तुकाराम पाटीदार (शिक्षक) दिनेश पाटीदार, उपसरपंच ग्राम पंचायत वायल, वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया प्रभारी भाजपा सिंघाना मंडल, भारतीय किसान संघ, पाटीदार समाज संगठन जिला बड़वानी – धार एवं पटेल परिवार ने धर्मप्रेमी जनता से आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।