A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखेरा समाज सेवा समिति अलवर द्वारा छात्रावास के निर्माण हेतु विशेष बैठक का आयोजन

अलवर- संवाददाता रविन्द्र कुमार लखेरा भिवाड़ी लखेरा समाज सेवा समिति की विशेष बैठक का आयोजन कल दिनांक 08/06/25को सतीश लखेरा के आवास 28- धाबाई जी का बाग अलवर में किया गया इसमें लखेरा समाज को आवंटित 640 वर्ग मीटर के भूखंड पर भव्य छात्रावास बनाने संबंधी मुख्य बिंदु पर विचार किया गया। जिसमें सभी लोगो ने अपने अपने विचार रखे। सुधीर लखेरा तिजारा ने कहा कि समाज में जो दो गुट बने हुए उनका एकीकरण किया जाए तथा संगठन को मजबूत बनाकर जिला स्तर, प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय स्तर के सभी प्रधान, कार्यकारिणी को जोडा जाए जिससे संगठन मजबूत हो और छात्रावास बनाने में सभी का सहयोग हो। हमें परस्पर मनमुटाव को भूलाकर इस छात्रावास के निर्माण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यह समाज की प्रतिष्ठा का मामला है। जैसा कि अभी कुछ दिन पूर्व अलवर पत्रिका में न्यूज़ आई थी कि जिन सामाजिक भूखंडों पर निर्माण कार्य अभी तक नहीं हुआ है उनको वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी यदि ऐसा होता है तो यह लखेरा समाज के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है। इस विषय पर हम सभी को एकजुट होना चाहिए। अध्यक्ष ईश्वर दयाल ने बताया कि हमें सबसे पहले तो संबंधित विभाग के कार्यालय में अपना पक्ष रखते हुए उनसे मिला जाए तथा छात्रावास के निर्माण के लिए समय मांगा जाए। उन्होंने एक सशक्त टीम बनाने पर जोर दिया तथा अपनी तरफ से तन मन धन से कार्य करने का आश्वासन भी दिया। सतीश जी ने भी छात्रावास के बारे में लेखा-जोखा दिया और सचिव ने भी अपने विचार रखे और बताया कि आने वाले रविवार 15 जून 2025 को अगली मिंटिंग का आयोजन रखा गया है। अगली मिंटिंग में भैरुथडा, दहमी थडा, बिलाली थडा ,जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, दिल्ली, राजस्थान ,हरियाणा के सभी लखेरा समाज बंधुओ को मीटिंग में आमंत्रित किया जाएगा। मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा समाज बंधु पधारे। आगामी मीटिंग का आयोजन भी अलवर में सतीश लखेरा के आवास 28, धाबाई जी का बाग, निकट गायत्री मंदिर अलवर बस स्टैंड के पास पर ही किया जाएगा । इस अवसर पर प्रधान ईश्वर दयाल, सतीश लखेरा, पत्रकार रविंद्र लखेरा, सुधीर लखेरा , हरिसिंह लखेरा, निरंजन लखेरा, रमेश लखेरा, गिरिराज लखेरा, राकेश लखेरा , लालचंद लखेरा, बृजमोहन लखेरा,मदनलाल लखेरा,सुभाष लखेरा, लोकेश लखेरा, अजय लखेरा, आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button