A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहारसारनसीवान
Trending

विश्व शिक्षक दिवस पर HRH PRINCE प्रो. डॉ. देशराज बिक्रांत को “अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस” से सम्मानित

शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (IAHE) का विशेष सम्मान

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2025:

विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह में सिवान बिहार निवासी वर्ल्ड कंस्टीटूशन एवं पार्लियामेंट एसोसिएशन ( WCPA) के सदस्य HRH PRINCE प्रो. डॉ. देशराज बिक्रांत को इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (IAHE) द्वारा “अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें शिक्षा, सामाजिक उत्थान, नेतृत्व, करुणा और नवाचार के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में देशभर के शिक्षाविद्, विद्वान, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर IAHE के प्रतिनिधियों ने प्रो. डॉ. देशराज बिक्रांत की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाया है और अपने कार्यों से प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

HRH PRINCE प्रो. डॉ. देशराज बिक्रांत, जो शिक्षा जगत और मानवता के उत्थान के लिए वर्षों से सक्रिय हैं, ने इस सम्मान को “शिक्षकों, मार्गदर्शकों और समाज के हर उस व्यक्ति को समर्पित किया जो ज्ञान के माध्यम से परिवर्तन लाने की भावना रखता है” बताया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा केवल करियर नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे प्रभावी साधन है।”

Related Articles

इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (IAHE) की ओर से बताया गया कि यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक प्रभाव के माध्यम से मानवता के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने HRH PRINCE प्रो. डॉ. देशराज बिक्रांत को बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस
अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!