A2Z सभी खबर सभी जिले की

कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

डिंडौरी : 17 फरवरी, 2026
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा अंतर्गत आज जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों में अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी विषय में कुल 9583 छात्र-छात्राएं पंजीबद्ध थे, जिनमें से 9280 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 303 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित पाए गए।
सभी परीक्षा केंद्रों में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए सफल संचालन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!