A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा*

*दहेज  उत्पीड़न में  पति समेत ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा*

बकेवर/फतेहपुर, 16 मार्च। थाना बकेवर क्षेत्र के मोहहदीपुर गांव निवासी दिनेश पाल पुत्र तेजबहादुर ने अपनी विवाहित बहन संगीता पर उसके ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए तीन सालों से उत्पीड़न किये जाने की रिपोर्ट बकेवर थाने में दर्ज कराई है, शिकायती पत्र के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

दिनेश पाल ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी बहन संगीता की शादी फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी यशवीर पाल पुत्र बलबीर पाल के साथ तीन साल पहले हुई थी, लेकिन दहेज़ से संतुष्ट न होने पर संगीता के ससुरालियो में ससुर बलबीर पाल, सास रजनी, जेठ जसवीर, जेठनी नीलम , देवर जयवीर, पति यशवीर लोग मिलकर दहेज को लेकर अक्सर ताने देते व मारते-पीटते रहते थे। ये सभी बातें जनवरी माह में संगीता के बताने पर मैं उसके ससुराल गया था, और परिजनों को समझने की कोशिश की थी, लेकिन उन लोगों ने मुझे गालियां देकर भगा दिया, स्थानीय जेल रोड पुलिस चौकी में जाने पर वहाँ समझा बुझाकर मेरे साथ मेरी बहन संगीता को मायके भेज दिया गया। लगभग दस दिन पूर्व बहनोई यशवीर अपने साथी विजय व अन्य परिवारजनों के साथ आया और बहन को ससुराल ले जाने बदले पांच लाख रुपए अतरिक्त दहेज की मांग करने लगे। रुपये देने से दिनेश के साफ इनकार कर दिया जिससे सभी उग्र होकर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

कार्यवाहक थाना अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने बताया कि ससुरालियों समेत पति यशबीर के साथी विजय सहित कुल सात लोगो पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!