
ब्रेकिंग बस्ती।
जमीन कब्जेदारी विवाद में पुलिस का त्वरित एक्शन, शांति भंग की आशंका में 2 गिरफ्तार।
बस्ती। थाना सोनहा क्षेत्र के ग्राम मझौवा लाल सिंह में जमीन कब्जेदारी को लेकर बढ़ रहे विवाद पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया।
पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी रुधौली के निर्देशन व थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शांति भंग की आशंका में दो आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार हालात फौजदारी की ओर बढ़ रहे थे, जिस पर धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत धर्मेन्द्र कुमार (28) व जगजीवन राम (38) निवासी मझौवा लाल सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भानपुर भेजा गया।
कार्रवाई में उ0नि0 अशोक कुमार पाल व हे0का0 रामललित यादव शामिल रहे।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
