A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :दो घंटे जाम से राहगीरों को हुई परेशानी 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा मार्ग में चौड़ीकरण के चलते आए दिन जाम की समस्या से लोग हलाकान रहते हैं। शुक्रवार को दोपहर में जाम लगने से दो घंटे लोग परेशान रहे।

कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा मार्ग में चौड़ीकरण का कार्य जा रहा है देवगांव चौराहा से लेकर रानी लक्ष्मीबाई तिराहा तक एक साइड में कार्यदाई संस्था ने पटरी खोद डाला है कार्य धीमी गति से होने के कारण खोदी गई पटरी बवालेजान बनी हुई है। शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे देवगांव चौराहा जाम लग जाने से सैकड़ो वाहन दोनों तरफ फस गए। दो घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दुकानदार राजू गुप्ता, पंकज शिवहरे, सूर्य प्रकाश प्रजापति, अखिलेश सिंह आदि ने बताया कि जाम की समस्या पटरी खोद कर डाल देने से पैदा हो रही है कार्यदाई संस्था का कार्य बहुत ही सिथिल है अगर कार्य में तेजी ला दी जाए तो समस्या से निजात मिल सकती है आए दिन जाम से लोग दिनभर परेशान रहते हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!