A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने भरा ऑनलाइन स्व जनगणना फॉर्म

आम जनता से अधिक से अधिक ऑनलाइन फॉर्म भरने की अपील

डिंडोरी जिले की कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए स्व जनगणना पंजीयन फॉर्म ऑनलाइन भरकर आम जनता को संदेश दिया है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया यह डिजिटल फॉरमैट भरने की प्रकिया बहुत ही आसान है।

इस ऑनलाइन प्रक्रिया में केवल सामान्य से प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें केवल टिक करना होता है ।उन्होंने ‘डिजिटल इंडिया’ की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, अपने शासकीय बंगले पर स्वयं अपना जनगणना (Census) फॉर्म ऑनलाइन भरा।

इस पहल के जरिए उन्होंने न केवल जिले के नागरिकों को जनगणना के प्रति जागरूक किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि देश के विकास में सटीक आंकड़ों की क्या भूमिका है।

कलेक्टर ने पहले स्वयं फॉर्म भरकर यह सिद्ध किया कि तकनीकी माध्यमों का उपयोग करना न केवल आसान है बल्कि सुरक्षित भी है। और आप 2से 3 मिनट में पूरा फार्म भर सकते हैं। आप ऑनलाइन फॉर्म 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक भर सकते हैं। और 1मई से 31 मई के बीच प्रगणक आपके घर आकर जानकारी दर्ज करेंगे। इस फार्म में किसी भी तरह का दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं है। आपको केवल ऑनलाइन किया हुआ पंजीयन नंबर प्रकरण को प्रदान करना होगा जिसे सत्यापित कर प्रगणक जनगणना प्रक्रिया को पूर्ण कर देंगे।

Related Articles

उन्होंने जोर दिया कि जनगणना के माध्यम से मिलने वाले आंकड़े ही भविष्य की सरकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे और जनहितैषी नीतियों का आधार बनते हैं।कलेक्टर ने इस प्रक्रिया को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर जोर दिया जिससे कि यह स्व जनगणना पंजीयन आसानी से लोग समझ सके और स्वयं ही फॉर्म भरकर अपना पंजीयन कर सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!