मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम बड़चीचोली में प्राचीन बावड़ी की सफाई कर मनाया गया बावड़ी उत्सव,जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का दिया संदेश, ग्रामीणों ने ली जनजागरण की शपथ

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम बड़चीचोली में प्राचीन बावड़ी की सफाई कर मनाया गया बावड़ी उत्सव,जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का दिया संदेश, ग्रामीणों ने ली जनजागरण की शपथ
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम बड़चीचोली में प्राचीन बावड़ी की सफाई कर मनाया गया बावड़ी उत्सव,जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का दिया संदेश, ग्रामीणों ने ली जनजागरण की शपथ

पांढुर्णा/12 जून 2026/
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रभारी जिला कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति की सहभागिता से जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत ग्राम बड़चीचोली में प्राचीन बावड़ी की सफाई की गई।

बावड़ी की साफ-सफाई के पश्चात वृक्ष पूजन, गौ पूजन तथा जल स्रोत का पूजन कर बावड़ी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने कहा कि प्राचीन जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का कार्य हमें प्राथमिकता से करना चाहिए, क्योंकि ये हमारी अमूल्य धरोहर हैं और इन्हें संरक्षित रखना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थितजनों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदाताई डोंगरे ने कहा कि बिना पानी के जीवन संभव नहीं है, इसलिए जल को बचाकर उसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर समाजसेवी श्री जितेंद्र डोंगरे, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती भारती शेंडे, विकासखण्ड समन्वयक श्री संजय बामने, श्री संजीव भावरकर, श्रीमती भवानी कुमरे, श्री दीपक गेडाम, जिला कार्यालय छिंदवाड़ा से श्री हरीश बेलवंशी, पांढुर्णा विकासखण्ड से परामर्शदाता श्री राजू वरूडकर, श्रीमती वर्षा खुरसंगे, सुश्री कीर्ति घागरे, श्री श्याम दलवी तथा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी मंगेश गजभिए, पारस बालपांडे, नीलम पराड़कर, अखिलेश ढोंडी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी उपस्थितजनों द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण एवं जनजागरण की शपथ ली गई।