कतरास (धनबाद): तैतूलमारी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कतरास एरिया-04 में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.620 टन अवैध रूप से जमा किया गया कोयला बरामद किया है। कार्रवाई भूमि माइंस के ऊपर स्थित खास सिजुआ बस्ती में की गई।
जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे CISF को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि खास सिजुआ बस्ती में अवैध कोयला जमा कर रखा गया है। सूचना के बाद कंपनी कमांडर एवं एरिया कमांडर के निर्देश पर आवश्यक लॉजिस्टिक सपोर्ट की मांग की गई।
करीब 15:30 बजे लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध होने के बाद CISF टीम ने संबंधित स्थल पर रेड की कार्रवाई शुरू की। तलाशी के दौरान मौके से कुल 11.620 टन अवैध रूप से रखा कोयला बरामद किया गया।
बरामद कोयले को नियमानुसार BCCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, CISF की ओर से मामले में MMDR Act के तहत अग्रिम कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के संबंध में 1023 (समय 12:45 बजे) तथा 1035 (समय 16:52 बजे) दर्ज किए गए। CISF की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कोयला जमा करने वालों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।
अवैध कोयला भंडारण और कारोबार पर लगाम लगाने के लिए CISF की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी है।
