मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानी

दो रूटों से पहुंचेंगी यात्राएं, सेवा, संवाद, पौधारोपण व जनसहभागिता के होंगे विभिन्न कार्यक्रम.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी…

वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानी
WhatsApp Facebook

दो रूटों से पहुंचेंगी यात्राएं, सेवा, संवाद, पौधारोपण व जनसहभागिता के होंगे विभिन्न कार्यक्रम….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा “वडनगर से वाराणसी—एक यात्रा, सेवा के नाम” संदेश के साथ निकाली जा रही सेवा यात्राओं का ग्रामीण धार जिले में विभिन्न स्थानों पर आगमन होगा। इनमें रूट नंबर-09 एवं रूट नंबर-06 की यात्राएं मनावर पहुंचेंगी। दोनों यात्राओं के मनावर आगमन को लेकर भाजपा ग्रामीण धार जिला द्वारा स्वागत एवं विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।

*रूट नंबर-09 : टांडा से मनावर होते हुए उमरबन-मांडू तक*

रूट नंबर-09 की यात्रा 21 सितंबर को दोपहर 1 बजे टांडा (घोड़) धार ग्रामीण जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद शाम 4 बजे गंधवानी में युवा सम्मेलन आयोजित होगा। शाम 5:30 बजे यात्रा मनावर पहुंचेगी तथा शाम 6:30 बजे मृत्युंजय होटल, मनावर में रात्रि विश्राम होगा।

22 सितंबर को सुबह 10 बजे श्री बकनाथ मंदिर में दीप प्रज्वलन के बाद सुबह 11 बजे यात्रा मनावर से उमरबन के लिए रवाना होगी। दोपहर 12 बजे उमरबन में खाटला बैठक एवं लाभार्थी संवाद होगा, जिसमें प्रधानमंत्री आवास, समूह महिलाएं, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान एवं उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे ब्रह्मणपुरी में टंट्यामामा मूर्ति पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान, दोपहर 3 बजे जहाज महल भ्रमण एवं चाय पर चर्चा, मांडू का कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे नालछा-बागड़ी में स्वागत के बाद यात्रा इंदौर ग्रामीण जिले के लिए प्रस्थान करेगी।

*रूट नंबर-06 : कुक्षी से मनावर और बाकानेर होते हुए खरगोन की ओर*

रूट नंबर-06 की यात्रा 21 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे धोलिया, धार ग्रामीण जिले में प्रवेश करेगी। दोपहर 3 बजे कुक्षी स्थित हीरा पैलेस में लाभार्थी संवाद होगा। शाम 4 बजे कुक्षी से सिंघाना के लिए प्रस्थान करते हुए ‘विकसित भारत’ पर चित्र भेंट का कार्यक्रम रहेगा।

शाम 5 बजे यात्रा मनावर नगर में गांधी चौराहा स्थित धन्यवाद की दीवार पर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6 बजे लक्ष्मीनारायण एवं हरिविलास होटल, मनावर में रात्रि विश्राम होगा।

22 सितंबर को सुबह 8 बजे मनावर से बाकानेर के लिए यात्रा रवाना होगी। सुबह 9:30 बजे सांदीपनी स्कूल, पौधारोपण, बाकानेर तथा सुबह 10 बजे बैरी बंधान, बाकानेर का कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे समरसता भोज, गौसेवा एवं मौनी बाबा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 2 बजे खलघाट-धारमपुरी से स्वागत होते हुए यात्रा खरगोन जिले के लिए प्रस्थान करेगी।

*मनावर में दोनों यात्राओं का स्वागत*

दोनों सेवा यात्राओं के मनावर आगमन को लेकर भाजपा ग्रामीण धार जिला द्वारा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन से सहभागिता की अपील की गई है। यात्रा के दौरान जनसंवाद, लाभार्थी संवाद, धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, गौसेवा एवं सामाजिक समरसता से जुड़े आयोजन होंगे। पार्टी की ओर से यात्राओं की मनावर में भव्य आगवानी एवं कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी, जिला धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल ब्रजवासी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष लालसिंह बर्मन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।