मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण कियादीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण किया
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षण

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री विजय…

हमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री विजय सिंह द्वारा संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली गई तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही कराते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम बिवार में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया। मौके पर कार्रवाई करते हुए एक स्थान पर पाइपलाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि दूसरे स्थान पर मरम्मत कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति सुचारु कराई जाएगी।

ग्राम पहाड़ी भिटारी में पेयजल आपूर्ति से संबंधित विद्युत व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्युत आपूर्ति की समय-सारणी के कारण पानी को सीडब्ल्यूआर से टंकी तक पहुंचाने में आ रही समस्या सामने आई। इसके समाधान के लिए विद्युत विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंता से वार्ता कर समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति की जा सके। इस दौरान ग्रामीणों से भी जलापूर्ति के संबंध में जानकारी ली गई।

इसी क्रम में ग्राम पहाड़ी भिटारी से अलरा गौरा मार्ग पर क्षतिग्रस्त 15 सेंटीमीटर डीआई पाइपलाइन का निरीक्षण किया गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के खेतों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। मौके पर पाइपलाइन तक खुदाई का कार्य पूर्ण करा लिया गया है तथा जनरेटर एवं ग्राइंडर कटर की सहायता से क्षतिग्रस्त पाइप को काटकर नया पाइप जोड़ने का कार्य कराया जा रहा है। संबंधित कार्य को शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति पूरी तरह बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत कार्य के दौरान कुछ समय के लिए ग्राम पहाड़ी भिटारी में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पेयजल एवं पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति की स्थिति का भी सत्यापन किया जाए।

जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।