A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला प्रशासन की तत्परता से हितग्राही को मिला जन्म प्रमाण पत्र, मिली बड़ी राहत

डिंडौरी : 18 अप्रैल,2026
जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एवं तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां हितग्राही अंश धुर्वे को उनका जन्म प्रमाण पत्र शीघ्रता से उपलब्ध कराया गया। अंश धुर्वे, जिनका जन्म ओबेदुल्लागंज में हुआ था, लंबे समय से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थे।
प्रकरण की जानकारी मिलते ही खंड स्तर अन्वेषक अभिषेक बंसल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का संज्ञान लिया गया। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया, जिसके परिणामस्वरूप अल्प समय में ही जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
जारी प्रमाण पत्र को बाद में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
इस पहल से न केवल हितग्राही को राहत मिली है, बल्कि यह भी प्रमाणित हुआ है कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!