A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :जनसुनवाई में शिकायतें सुन अधिकांश का मौके पर निस्तारण

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर, 16 फरवरी 2026। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान लगभग 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया। शेष प्रकरणों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल (जूम एप) के माध्यम से बैठक कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ और अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई करें और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और समय से आख्या प्रस्तुत की जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!