
रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा अखंड भारत न्यूज़ चैनल दौसा
खबर दौसा जिले में स्टेट हाईवे 78 पर कुण्डल में हो रहे अतिक्रमण के विरोध में 2 फरवरी को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन समस्या का समाधान न होने पर किया जा रहा है।स्टेट हाईवे 78 (दौसा-कठूमर) पर कुण्डल में अतिक्रमण के कारण दौसा, बांदीकुई, महवा और राजगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों के हजारों वाहन चालक और आम जनता प्रतिदिन परेशान होती है।एडवोकेट राधा किशन मीणा ने बताया कि इस अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम में एम्बुलेंस, स्कूल बसें, कर्मचारियों के वाहन और प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्र फंसे रहते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इस समस्या के समाधान के लिए एडवोकेट राधा किशन मीणा के नेतृत्व में पहले बांदीकुई एसडीएम और दौसा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी। एडवोकेट ने रविवार को बताया कि प्रशासन द्वारा अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है, जिससे आम जनता में असंतोष है।आयोजकों को उम्मीद है कि इस धरना प्रदर्शन में गुढ़लिया सरपंच सीमा मीणा, कोलवा सरपंच अंकित गोठवाल, भांवता सरपंच रत्तीराम मीणा, गुढ़ा कटला सरपंच कैलाश चौधरी, गाडरवाड़ा गुजरान सरपंच अंग्रेज देवी सहित क्षेत्र के वर्तमान और पूर्व विधायक,पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सहित सदस्य सहित कई संगठनों के लोग शामिल होंगे।