
बड़वानी/मध्यप्रदेश
रवि शिमले रिपोर्टर 

बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण पूरे जिले में मण्डल स्तर पर देखा व श्रवण किया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि रविवार को सुबह 10:30 बजे से जिले के चारो विधानसभाओं के 26 मंडलों में आमजनता के बीच जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीयो व हजारो कार्यकर्ताओ ने बजट का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम देखा।
जिले भर में प्रत्येक मण्डल के अलग-अलग अतिथि व प्रभारी बनाये गए थे जिनके नेतृत्व में सभी मंडलों में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने जुलवानिया स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के साथ बजट 2026 का सीधा प्रसारण देखा इससे पूर्व जुलवानिया भाजपा कार्यालय पर संत रविदास जयंती के अवसर पर संत रविदास के चित्र का पूजन अर्चन कर उन्हें पुष्प अर्पित किये गए।
इसी तरह से जिला मुख्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल के आतिथ्य में श्रीराम चौक पर भव्य एलईडी लगाकर अनेक कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो ने बजट का सीधा प्रसारण का कार्यक्रम देखा।
विकसित भारत के संकल्प को। साकार करने वाला बजट- अजय यादव
बजट को लेकर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि यह बजट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में दूरदर्शी एवं जनहितैषी है। यह बजट रेल कॉरिडोर, जलमार्ग, विकास, पर्यटन, खेल, आयुष, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं रोजगारोन्मुखी है जो देश को दीर्घकालीन विकास को मजबूती प्रदान करने वाला है।
साथ ही गरीब, वंचित तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित है जो सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाएगा।
वही बजट 2026 के जिला संयोजक अजय कानूनगो ने सिलावद मण्डल में सीधा प्रसारण देखा व उन्होंने बजट को जनहितैषी बताया व कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है तथा यह बजट भारत की दिशा व दशा को तय करेगा।
इस अवसर पर जिले के समस्त जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, सभी जिला मोर्चा अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
