

1 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर प्रदेश में सभी विकासखंडों, जिला मुख्यालयों, एवं संभागीय स्तर पर श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का पाठ करने के निर्देश मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किये थे l इसी उपलक्ष्य में नरसिंहगढ़ नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के प्राचीन मंदिर झाली आश्रम 1 दिसंबर को गीता जयंती पर भागवत गीता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा द्वारा दीप प्रचलित कर महंत दीपेंद्र दास शर्मा पाठ किया गया l
1 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर राज्य में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी लेते हुए विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा ने बताया माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं कि जन सामान्य को प्रतियां उपलब्ध करवाकर, गीता पर आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हों। गीता ज्ञान के प्रसार से जन सामान्य की विचार प्रक्रिया और मानसिकता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।” हम नगर क्षेत्र सभी नागरिकों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और गीता पाठ में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और उनको प्रोत्साहित करें। जन सामान्य द्वारा युगावतार भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात किए जाने के उद्देश्य को इस गीता पाठ से प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग का अधिष्ठान कार्यकम के दौरान धार्मिक पुस्तक श्री मद भागवत गीता योगेश्वर श्री कृष्ण का उपदेशामृत पुस्तक वितरण किया प्रेरणा उद्देश्य घर घर गीता का प्रचार हो सदाचार और सुद्धिचार हो और भारत एक बार फिर विश्व पटल पर विश्व गुरु बन सकेl इस मौके पर नरसिंहगढ महंत श्री दीपेंद्र दास जी आचार्य राघवेन्द्र आचार्य मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम सुशील कुमार, तहसीलदार विराट अवस्थी, सीएमओ अभिषेक जैन, नगरपालिका अध्यक्ष कविता वर्मा, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राठौर, रमेश मालवीय गायत्री परिवार भूपेन्द्र मिश्रा नेता प्रतिपक्ष कमल चोरसिया स्कूली बच्चों शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे !

