मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :स्कूल तक पहुंचने के लिए कीचड़ से जंग, महिलाओं और बच्चों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

हमीरपुर :स्कूल तक पहुंचने के लिए कीचड़ से जंग, महिलाओं और बच्चों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। विकास के दावों के बीच सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदूपुर डेरा गांव में सरकारी स्कूल तक जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आ गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और स्कूली बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई।ग्रामीणों का कहना है कि गांव से प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाला मार्ग वर्षों से कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। बरसात के दिनों में यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी भारी दिक्कत होती है।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि आजादी के दशकों बाद भी गांव की यह मुख्य सड़क नहीं बन सकी, जबकि सरकार हर गांव के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं का दावा करती है।स्कूली बच्चों ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के लिए रोज कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बच्चों ने सवाल उठाया कि क्या उन्हें सुरक्षित रास्ते और शिक्षा का अधिकार नहीं मिलना चाहिए।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।