A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान को अंतिम विदाई, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के हवलदार जीडी नफीस उद्दीन को शुक्रवार को उनके गृह नगर मौदहा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ के जवानों ने अंतिम सलामी दी। अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।बताया गया कि नफीस उद्दीन छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी दौरान बांदा क्षेत्र में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।शुक्रवार को पार्थिव शरीर मौदहा पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैन्य सम्मान के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। नफीस उद्दीन अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और मिलनसार जवान बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More
Back to top button